A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंडरांची

मृतक रामलाल यादव के परिजनों को विधायक सुरेश कुमार बैठा ने दी आर्थिक सहायता।।

IMG 20260509 WA0217मृतक रामलाल यादव के परिजनों को विधायक सुरेश कुमार बैठा ने दी आर्थिक सहायता।।

रिपोर्टर/राशीद अंसारी

बुढ़मू। कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने बुढ़मू प्रखंड के मुरगी गांव निवासी मृतक रामलाल यादव के परिजनों से मुलाकात कर आर्थिक सहयोग प्रदान किया। विधायक की ओर से पहुंचे प्रतिनिधियों ने परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया।
बुढ़मू प्रखंड अंतर्गत मुरगी गांव में हाल ही में दिवंगत हुए रामलाल यादव के परिवार से मिलने विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार, प्रखंड विधायक प्रतिनिधि बबलू उरांव समेत अन्य लोग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए आर्थिक सहयोग राशि सौंपी।
प्रतिनिधियों ने कहा कि परिवार को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। मृतक की पत्नी को विधवा पेंशन सहित अन्य आवश्यक सरकारी लाभ उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों से पहल की जाएगी।
मौके पर झामुमो नेता हीरालाल यादव, अजय कुमार यादव, राजू उरांव, कुदूस अंसारी सहित कई ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। गांव में शोक का माहौल बना हुआ

Back to top button
error: Content is protected !!