

🚨👮♀️ “बाजार में महिलाओं पर फब्तियां कसना पड़ा भारी! मिशन शक्ति टीम ने दो मनचलों को किया गिरफ्तार” 👮♀️🚨
सहारनपुर। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर सहारनपुर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत थाना चिलकाना पुलिस की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाले दो मनचले युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आम लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जनपदभर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत प्रत्येक थाने पर महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार गश्त और चेकिंग की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी सिमरन सिंह (IPS) के कुशल नेतृत्व में दिनांक 14 मई 2026 को थाना चिलकाना की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम बाजार क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने देखा कि दो युवक बाजार में आने-जाने वाली महिलाओं और युवतियों पर अश्लील टिप्पणियां कर रहे थे तथा फब्तियां कस रहे थे। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मौ0 अहमद पुत्र खलील निवासी ग्राम सलीरी थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर तथा मौ0 शाकिब पुत्र यामीन निवासी ग्राम सलीरी थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर के रूप में हुई। दोनों आरोपियों को कस्बा चिलकाना बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना चिलकाना पर मु0अ0सं0 169/26 धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मिशन शक्ति और एंटी रोमियो अभियान के तहत स्कूल, कॉलेज, बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिल सके।
इस कार्रवाई को सफल बनाने वाली पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक श्री अर्चना, महिला हेड कांस्टेबल 1145 सुनीता, रि0आ0 638 ग्रिश कुमार, रि0आ0 578 तेजपाल सिंह, रि0आ0 588 राजकुमार तथा रि0आ0 579 दीपक कुमार शामिल रहे।
✍ रिपोर्ट: एलिक सिंह
ब्यूरो प्रमुख – हलचल इंडिया न्यूज़, सहारनपुर
📞 संपर्क: 8217554083
🖋 संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
📢 खबर, विज्ञापन, विज्ञप्ति एवं सूचना हेतु संपर्क करें
📲 फेसबुक पेज फॉलो करें: Vande Bharat Live TV News Facebook Page








