श्यामदेउरवा पुलिस की बड़ी सफलता
मात्र 2 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार
महराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्यामदेउरवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोरी की घटना का मात्र 02 घंटे के भीतर सफल अनावरण किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में की गई।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 मई 2026 को एक महिला परतावल बाजार में खरीदारी करने आई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके बैग से मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना श्यामदेउरवा पर मु0अ0सं0 154/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हुई। मुखबिर की सूचना एवं त्वरित कार्रवाई के आधार पर पुलिस ने घटना के मात्र दो घंटे के भीतर दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल, एक अन्य मोबाइल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं नकदी बरामद की।
बरामदगी का विवरण
01 अदद Infinix कंपनी का एंड्रॉइड मोबाइल (पीड़िता का मोबाइल)
01 अदद TECNO SPARK एंड्रॉइड मोबाइल
01 अदद बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल संख्या UP 53 AZ 5603
₹220 नगद
गिरफ्तार अभियुक्त
सिकन्दर पुत्र राजबहादुर, निवासी रामनगर, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज।
समीर राजभर पुत्र विजय राजभर, निवासी Ramnagar, थाना भिटौली, जनपद महराजगंज।
धरने पर बैठे राहुल को पुलिस उठाकर ले गई : PM आवास के बाहर प्रदर्शन में शामिल प्रियंका-अखिलेश भी हिरासत में; शिक्षा मंत्री प्रधान को हटाने की मांग
21/07/2026
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष में ब्रह्मऋषि समाज के सदस्यों से किया मुलाकात।
21/07/2026
उदयपुर शहर में आवारा कुत्तों के हमलों की बढ़ती घटनाएं : नागरिकों के जीवन एवं सुरक्षा का गंभीर संकट
21/07/2026
श्री गाजन माता जी पैदल यात्रा संघ में उमड़ा आस्था का जनसैलाब 11हजार भक्तों ने लगाई मां के दरबार में धोक।
21/07/2026
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश, लंबित प्रकरणों का समय पर करें निराकरण खरीफ फसलों के लिए किसानों को उपलब्ध कराएं सभी प्रकार की सुविधा: कलेक्टर
21/07/2026
विद्युत हादसे में जान गंवाने वाले बाह्यस्रोत कर्मचारी के परिजनों को ₹5 लाख की बीमा सहायता
21/07/2026
बलौदा बाजार-सिमगा मार्ग की बदहाली: 3 साल से रुका सड़क नवीनीकरण, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर ग्रामीण प्रमुख बिंदु
21/07/2026
बैरिया की बाढ़–कटान की गूंज फिर पहुंची लखनऊ, डॉ. मधु सिंह की पहल पर शासन हरकत में
21/07/2026
मौसम की चेत
21/07/2026
ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के फॉलो-अप शिविर जिले में 21 जुलाई से 31 अगस्त तक होंगे आयोजित
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!