A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

प्रापर्टी डीलर ने ट्रेन से कटकर दी जान, ब्याजखोरो की प्रताड़ना की आशंका

FB IMG 3904174920178386452सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* छतरपुर में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां प्रॉपर्टी डीलर ने कथित तौर पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दलौन निवासी संतोष पाठक के रूप में हुई है। उनका शव सागर रोड स्थित रेलवे ट्रैक पर मिला, वहीं पास में उनकी स्कूटी भी बरामद हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संतोष पाठक पिछले कुछ समय से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि कुछ लोग ब्याज की रकम वसूलने को लेकर उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे वे मानसिक दबाव में थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!