A2Z सभी खबर सभी जिले की

उत्तराखंड पुलिस को विदेश मंत्रालय द्वारा मिला राष्ट्रीय सम्मान;विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिया पुरस्कार

उत्तराखंड पुलिस को विदेश मंत्रालय द्वारा मिला राष्ट्रीय सम्मान;विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिया पुरस्कार
Vande Bharat,June 20, 2026

उत्तराखंड अपडेट।

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को विदेश मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय सम्मान दिया गया। यह सम्मान एडीजी प्रशासन को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिया।

शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय के जवाहरलाल नेहरू भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की ओर से ए. पी. अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन को यह सम्मान प्रदान किया गया। उत्तराखण्ड पुलिस को यह सम्मान वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पासपोर्ट आवेदनों के सत्यापन में उत्कृष्ट एवं प्रभावी कार्य निष्पादन के लिए भारत सरकार द्वारा दिया गया है। बता दें कि यह प्रतिष्ठित सम्मान देशभर में पासपोर्ट आवेदनों के पुलिस सत्यापन संबंधी प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया जाता है।

उत्तराखंड पुलिस को मिले इस सम्मान पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई देते हुए कहा कि नागरिकों को पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह उपलब्धि उसी दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सफलता का प्रतीक है।

इस अवसर पर डीजीपी दीपम सेठ ने बताया कि यह सम्मान उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया को समयबद्ध, पारदर्शी एवं नागरिक-केंद्रित बनाने हेतु किए गए सतत प्रयासों का परिणाम है।

Back to top button
error: Content is protected !!