A2Z सभी खबर सभी जिले की

वरिष्ठ नागरिक “जीवन गौरव सम्मान” से हुए सम्मानित

नई पीढ़ी वरिष्ठजनों के अनुभवों से सीख लेकर अपने जीवन को बेहतर बनाएं : घनश्याम देवांगन

IMG 20260620 215518
Oplus_16908288

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक पर्यटन मंच के तत्वावधान में बालाजी होटल कुरूद में सम्मान समारोह का आयोजन कर वरिष्ठ नागरिकों को “जीवन गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन समारोह के मुख्य अतिथि थे। समारोह को संबोधित करते हुए महासंघ अध्यक्ष घनश्याम देवांगन ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का जीवन अनुभव, संघर्ष, समर्पण और सफल पारिवारिक जीवन का आईना होता है। वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने अपने परिश्रम, त्याग और संस्कारों से परिवार, समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज हम जिस सामाजिक व्यवस्था और पारिवारिक मूल्यों का लाभ प्राप्त कर रहे हैं, उसकी मजबूत नींव इन्हीं के प्रयासों से रखी गई है। नई पीढ़ी अपने वरिष्ठजनों के अनुभवों से सीख लेकर अपने जीवन को बेहतर बना सकती है।

IMG 20260620 215619
Oplus_16908288

जीवन गौरव सम्मान से सम्मानित होने वाले वरिष्ठ नागरिक हैं- छालीवुड कलाकार लाल बहादुर चंद्रा, हूकुमचंद देवांगन, श्रीमती निरुपा सहारे, श्रीमती बेदू साहू, मुकुंद दास साहू। सभी को अभिनन्दन पत्र, शाॅल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर किशनलाल सोनी, ताम्रध्वज सहारे, श्रीमती छाया चंद्रा, श्रीमती सावित्री देवांगन, श्रीमती सुनीता सोनी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

IMG 20260620 225320
Oplus_16908288

संयोजक हुकुमचंद ने जानकारी दी कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए धार्मिक एवं ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों का सामुहिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। आगामी दिनों में मथुरा वृन्दावन भ्रमण की योजना बनाई गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!