A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीताज़ा खबरमध्यप्रदेश

तेज रफ्तार बेलगाम ट्रक शराब के नशे में धुत ट्रक चालक ऑटो को टक्कर मार दुकान में जा घुसा , एक की मौत तीन घायल

संवाददाता विक्रान्त निगम

कटनी। कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चाका बाईपास में रविवार की सुबह लगभग 11 बजे एक ऑटो को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क किनारे मौजूद एक मैकेनिक की दुकान में घुस गया। अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने के कारण दुकान में काम कर रहे एक कर्मचारी की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को शासकीय जिला अस्पताल में भर्ती करते हुए पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

IMG 20240414 WA0005 4

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह लगभग 11 बजे विजय राघौगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जीवारा निवासी 35 वर्षीय धर्मेंद्र पिता रामलाल विश्वकर्मा रोज की तरह कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चाका में मौजूद हर हर महादेव बॉडी रिपेयर दुकान में अपने सहयोगी कर्मचारी भट्टा मोहल्ला निवासी राजा के साथ काम कर रहा था। धर्मेंद्र और राजा हर हर महादेव बॉडी रिपेयरिंग दुकान में मैकेनिक के तौर पर काम करते थे।

img 20240414 wa00405951199035991598115 1024x771 1

सुबह जब वे लोग काम कर रहे थे इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक तेज रफ्तार से ऑटो को टक्कर मारते हुए सीधे दुकान में जा घुसा। ट्रक की चपेट में आने के कारण धर्मेंद्र और राजा जख्मी हो गए।

img 20240414 wa0039741957186829200069 1024x576 1

हादसे के बाद तत्काल दोनों घायलों को शासकीय जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। पुलिस में घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!