A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशकुशीनगर

कसया: नगर में संचालित दर्जनों होटलों की पुलिस ने की जांच

होटल संचालकों में मचा हड़कंप, दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश

कसया,कुशीनगर, नगर में संचालित होटलों में गुरुवार की शाम कसया पुलिस द्वारा होटलों की तलाशी लिया गया और होटल संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। संचालित होटलों और गेस्ट हाउस पर लगातार मिल रही शिकायत पर गुरुवार की शाम कसया पुलिस ने दल बाल के साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कोई भी संदिग्ध नही मिला। पुलिस द्वारा होटल संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। एसएचओ कसया गिरिजेश उपाध्याय ने बताया की लगातार मिल रही शिकायत पर नगर में संचालित होटल और गेस्ट हाउस पर छापेमारी किया गया। आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही होती रहेगी।

इस दौरान उपनिरीक्षक बबलू कुमार सोनकर (चौकी प्रभारी हाईवे), उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार मौर्य, महिला उपनिरीक्षक निर्मला देवी, महिला उप निरीक्षक प्रियंका तिवारी, महिला उप निरीक्षक अंजलि त्रिपाठी, आरक्षी आदित्य चौहान, आरक्षी उमेश सिंह, आरक्षी कृष्णा पांडे, आरक्षी राजेश यादव आदि मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!