A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रताप गढ़

चार के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

चार के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस ने मारपीट गालीगलौज व धमकी को लेकर चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के मटियारी डगरारा गांव निवासी तुलसीराम के पुत्र बृजेश कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि चार जून की शाम एकराय होकर गांव के मेवा लाल व उनकी पत्नी विद्या देवी तथा पुत्रियां नीलू व निगम धारदार हथियार लेकर उसके दरवाजे पर पहुंचे और उसे जमकर मारापीटा। घटना में पीडित को गंभीर चोटें आ गयीं। कोतवाल अवन दीक्षित का कहना है कि मामले की जांच के बाद मेवालाल समेत चार के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!