A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबरफर्रुखाबाद

बाइक फिसलने से अंडा व्यापारी के कर्मी सहित दो गंभीर

बाइक फिसलने से अंडा व्यापारी के कर्मी सहित दो गंभीर

फर्रुखाबाद:- बाइक अचानक संतुलित होकर फिसल जाने से उसमे बैठेअंडा व्यापारी के कर्मचारी सहित हो घायल हो गये| उन्हें उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ से हालत नाजुक होनें पर एक को रिफर भी कर दिया गया|
थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला नवाब दिलावर जंग निवासी रिंकू राठौर की थाना कादरी गेट के लाल दरवाजे पर मुर्गी अंडे की दुकान है| जिस पर सोरा कोठी निवासी 18 वर्षीय आदित्य कश्यप उर्फ कात्या पुत्र अन्ने रिंकू की दुकान पर कर्मचारी है| गुरुवार को कात्या अपने मोहल्ले के ही दोस्त 17 वर्षीय मोहित पुत्र टूईयां के साथ बाइक से दुकान के काम से शमसाबाद जा रहा था| उसी दौरान शुकरुल्लापुर ओवर ब्रिज के निकट उसकी बाइक फिसल गयी| जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये| उन्हें 108 एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा गया| हालत गंभीर होनें पर आदित्य को रिफर किया गया|

Back to top button
error: Content is protected !!