
खेत से मोटर पंप चोरी का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
पुलिस अधीक्षक मैहर श्री सुधीर अग्रवाल के निर्देशन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार वैश्य , SDO(P) अमरपाटन श्री शिव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमरपाटन निरी0 के0पी0 त्रिपाठी के नेतृत्व मे आरोपियो पर नकेल कसने के तारतम्य मे चोरी गये मोटर पंप को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 20.07.2024 को फरियादी अरूण कुमार पटेल पिता भगवानदीन पटेल उम्र 46 साल निवासी ग्राम बर्रेह बड़ा टोला थाना अमरपाटन जिला मैहर का रिपोर्ट किया कि चौहान टोला के खेत मे एचपी कम्पनी का मोटर पानी निकालने के लिये कीमती लगभग 12 हजार का लगा हुआ था । दिनांक 19 – 20.07.24 की दरम्यामी रात्रि कोई चोरी कर ले गया है ,मुझे शंका है कि लल्ला साकेत पिता बिहारी साकेत निवासी बर्रेह का चोरी कर ले गया होगा । रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 382/24 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
दौरान विवेचना दिनांक 20.07.2024 को आरोपी लल्ला साकेत पिता बिहारी साकेत निवासी बर्रेह बड़ा का दस्तयाब हुआ जिससे हिकमत अमली से पूछताछ की गई । जिसने मोटर पंप को चोरी करना स्वीकार किया एवं चोरी गई मोटर पंप आरोपी की निशादेही पर जप्त किया गया है एवं आरोपी को गिरफ्तार किया गया
सराहनीय भूमिका
निरी0 के0पी0 त्रिपाठी थाना प्रभारी अमरपाटन, सउनि. राजेन्द्र मिश्रा, प्रआर0 810 रामकरण प्रजापति, आर0 1004 अरुण तिवारी





