ताज़ा खबरअन्य खबरेकृषिक्राइमगढ़वाझारखंडटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनलाइफस्टाइल

ब्रेकिंग न्यूज़ .नाबालिक छात्रा का शव रहस्यमय स्थिति में पुलिस ने की बरामद

मझिआंव बरडीहा थाना क्षेत्र के सलगा पंचायत नाबालिक पुत्री सह छात्रा काजल कुमारी लगभग 14 वर्ष की शव रविवार के सुबह फंदे से झूलते पाया गया।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा मझिआंव से: बरडीहा थाना क्षेत्र के सलगा पंचायत अंतर्गत कौवा खोह मंदीर टोला गांव निवासी दीपक सिंह की नाबालिक पुत्री सह छात्रा काजल कुमारी लगभग 14 वर्ष की शव रविवार के सुबह फंदे से झूलते पाया गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, मौके वारदात पर पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गयाIMG 20240728 WA0088

स्थानीय श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।इधर मृतका की मां ने बताई कि सभी रात्रि में खाना खाएं इसके बाद काजल खपरैल मकान में सोने चली गई,सुबह में उसे फंदे से झुलते हुए पाया गया।इधर इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अवधेश कुमार यादव ने बताया कि अभी तक मृतका के परिजन के द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया है ,आवेदन मिलते ही आगे कार्रवाई की जाएगी, तथा इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किया जा सकता है,क्यों की मृतका के गले में फंदा लगा हुआ वह फोल्डिंग पर बैठी हुई जैसा पुलिस ने बरामद की थीIMG 20240728 WA0088

इधर ग्रामीण सूत्रों के अनुसार दीपक सिंह अत्यंत गरीब परिवार से हैं जो बाहर में मजदूरी करने गये हैं, इसकी सूचना सुन वह घर आने के लिए गाड़ी पकड़ चुके हैं, मृतका के दो भाई एवं एक वही बड़ी बहन थी, वह स्थानीय हाई स्कूल में दसवीं की छात्रा बताई जा रही है ,फांसी क्यों लगाई यह अबूझ पहेली बनी हुई है। इधर ग्रामीण सूत्रों के अनुसार यह भी बताया जा रहा है कि शनिवार की रात्रि में घर में खाना को लेकर भाई-बहन में झंझट होने की बात सामने आ रही है। उम्मीद जताया जा रहा है कि उसी आक्रोश में आकर ऐसा कदम उठायी हो।

Back to top button
error: Content is protected !!