A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अभिनंदन समारोह मे शामिल हुए भोजपुर के सैकड़ों कार्यकर्ता

नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अभिनंदन समारोह मे शामिल हुए भोजपुर के सैकड़ों कार्यकर्ता

आरा। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिलीप जायसवाल के दायित्व ग्रहण सह अभिनंदन समारोह पटना प्रदेश कार्यालय मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे सैकड़ो कार्यकर्ता पटना पहुंचे।वहीं बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व मे पटना एयरपोर्ट से आने के दौरान अपने आवास के सामने जिला के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष को गुलदस्ता, फूलमाला, अंगवस्त्र के साथ स्वागत किया गया।कार्यकताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, दिलीप जायसवाल जिन्दाबाद सहित अन्य नारे लगाए गए। स्वागत रथ पर सवार निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय आदि वरिष्ठ नेताओं द्वारा कार्यकताओं पर पुष्प वर्षा कर धन्यवाद दिया गया।


स्वागत के दौरान जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, भाजपा नेता रामदिनेश यादव, मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह, विभु जैन, निशांत सिंह सेंगर, प्रतीक चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह संटु, धनंजय तिवारी, करोड़पति सिंह, संजय कुशवाहा, मणि कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता थे।तदोपरांत प्रदेश कार्यालय मे नव नियुक्त अध्यक्ष के दायित्व ग्रहण सह अभिनंदन समारोह मे जिले के कार्यकताओं ने अपने नव नियुक्त अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

Back to top button
error: Content is protected !!