
कोरिया – जिले के सोनहत जनपद पंचायत का मामला सामने आया है आपको बता दें की सोनहत ग्राम पंचायत में आरसीसी नाली निर्माण कार्य कन्या छात्रावास से महेंद्र सरदार घर तक नाली को स्वीकृत हुए लगभग 3 साल बीतने को है नाली की खोदाई कर राशि का बंदरबाट कर लिया गया परन्तु आजतक नाली का अता पता नहीं है खुदाई की हुई नाली आज समतल जगह में तब्दील हो चुकी है और लोग उसको भूल चुके हैँ।
जनपद सीईओ से इसी मामले की जानकारी लेने पहुँचे महेंद्र सरदार जो की गोंगपा अल्पसंख्यक के प्रदेश सचिव भी हैँ इसी मसले पर वाद- विवाद बहस हुई
नाली के राशि को गबन कर लिया गया नाली भी नहीं बनी तो आखिर एक आम इंसान सवाल करने किसके पास जाये जिम्मेदार पद पर बैठे लोग जब इस तरह अपने जवाबदेहि से पल्ला झाड़ लें तो क्या इस तरह के कृत्य बर्दास्त करना जनहित में सही होगा ये सवाल बरकरार है।





