
आरपीएफ ने जख्मी युवक को पीएचसी गडहनी मे कराया भर्ती, डाक्टर ने किया मृत घोषित

गडहनी। आरा सासाराम रेलखंड स्थित गडहनी स्टेशन से मंगलवार को एक गम्भीर रूप से जख्मी अज्ञात युवक को बिक्रमगंज आरपीएफ के द्वारा गडहनी पीएचसी लाया गया जहाँ डाॅक्टर सतीश कुमार के द्वारा जख्मी को मृत घोषित कर दिया गया।इसकी सूचना आरपीएफ के द्वारा गडहनी थाना को दी गई।सूचना के बाद पीएचसी पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतू सदर
अस्पताल भेज दिया गया।थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक रणवीर कुमार द्वारा बताया गया कि मृतक का अभी तक पहचान नही हो पाया है।पहचान होते ही शव को परिजनो को सौंप दिया जायेगा।वहीं उन्होंने बताया कि जख्मी कहां का है कौन है कैसे जख्मी हुआ घटना का कारण आदि का पता नही चल पाया है।पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है और शव का शिनाख्त कर रही है।







