भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति बिजनौर अंधाधुंध बिजली कटौती,जर्जर लाईनों व बिजली की अन्य प्रमुख समस्याओं को लेकर झालू बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन
बिजली कटौती,जर्जर लाईनों व बिजली की अन्य प्रमुख समस्याओं को लेकर
जिला बिजनौर-झालू में अंधाधुंध बिजली कटौती व बिजली की अन्य प्रमुख समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले झालू बिजली घर पर धरना प्रदर्शन किया गया धरना स्थल पर पहुंचे जिला अध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत ने बताया कि क्षेत्र में अंधाधुंध बिजली कटौती व जर्जर पड़ी लाइनों से क्षेत्रीय किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए विभाग द्वारा कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
धरना स्थल पर पहुंचे एसडीओ अरविंद कुमार व जेई सुदेश, को किसानों ने कई घंटे तक बंधक बनाकर अपने बीच बैठाया ।बिजली आपूर्ति में बिजली से संबंधित सभी समस्याऔं को शीघ्र ठीक करने के ठोस आश्वासन पर धरना प्रदर्शन स्थगित करने की घोषणा की गयी। जिला अध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा कोताही बरतने पर फिर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।
धरना स्थल पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत राष्ट्रीय महासचिव चौधरी पदम सिंह ,गौरव चौधरी, मूल सिंह, राहुल चौधरी, हर्ष चौधरी, उदित कुमार, प्रिंस, अभिषेक, बंटी, विपिन सहित बड़ी संख्या में भाकियू लोक शक्ति पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।









