
छतरैल रोड़ पर प्लास्टिक बैग में मिला नवजात।
संवाददाता कोजराज परिहार
जैसलमेर छतरैल रोड़ पर प्लास्टिक बैग में नवजात शिशु मिला है बताया जा रहा है की छतरैल गांव के पास रात को 11 बजे कमांडर गाड़ी रोड पर रुकती है और एक प्लास्टिक बैग रोड पर फैंक कर निकल जाती है रोड़ के दूसरी तरफ ग्रामीण बैठे देख रहे थे जैसे ही गाड़ी निकलती है और ग्रामीणों ने प्लास्टिक खोल कर देखा तो उसमे नवजात शिशु पाया गया ग्रामीणों द्वारा 108 एम्बुलेंस को सूचना देकर नवजात को चिकित्सालय लाया है जन्हा उपचार जारी है डॉक्टर दिनेश जांगिड़ ने बताया कि बच्चा स्वस्थ और बच्चे का वजन 2.750 kg है सूचना पर cwc और राजकीय शिशु की टीम मौके पर पहुंची और सूचना मिलने पर कोतवाल पुलिस मौके पर पहुंच शिशु की जानकारी ली
जैसलमेर के छतरैल गांव के पास रविवार को रात 11 बजे कमांडर गाड़ी मेन रोड पर प्लास्टिक बैग रोड किनारे फेंक कर फरार हो जाति है रोड़ की दूसरी तरफ ग्रामीण ने देखा और प्लास्टिक को खोल के देखा तो उसमे नवजात शिशु पाया गया ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी









