A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

अगिआँव विधायक ने किया गडहनी बागर पथ का निरीक्षण

गडहनी बागर पथ गढे मे तब्दील विधायक ने किया निरीक्षण

IMG 20240805 WA0035

गडहनी। अगिआंव विधायक शिव प्रकाश रंजन के द्वारा गडहनी अगिआंव पथ का निरीक्षण सोमवार को किया गया।विधायक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान इस पथ पर चांदी मे शंकर सेठ के मिल से लेकर मानसागर पुल तक सडक जर्जर अवस्था को प्राप्त है।सडक पर गढे बने पडे हैं।इस मार्ग से आवागमन करने वालों के दिलो दिमाग मे दुर्घटना का भय बना रहता है।यह मार्ग जानलेवा साबित हो सकता है।वहीं विधायक ने स्थानीय लोगो मुलाकात की।स्थानीय लोगो ने इस मार्ग की आपबीती सुनाते हुए कहा कि बरसो से यह सडक उपेक्षा का शिकार बना हुआ है।सडक पर गढे बरसाती पानी और नाली के पानी से लबालब भर पडा रहता है जिससे पता भी नही चल पाता है कि सडक कहां है और गढा कहां हैं।वहीं विधायक ने इसकी जानकारी गडहनी बीडीओ अर्चना कुमारी को देते हुए इसका निर्माण कराने की मांग की।

Back to top button
error: Content is protected !!