A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकृषिछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधमतारीमनोरंजनलाइफस्टाइल

सर्वोदय हिंदी उच्चतर माध्यमिक शाला एवं लेडीज क्लब धमतरी के संयुक्त तत्वाधान में हरेली उत्सव एवं पौधारोपण कार्यक्रम

IMG 20240806 WA0009श्रवण साहू,धमतरी। छत्तीसगढ़ के प्रथम त्यौहार हरेली के उपलक्ष्य में सर्वोदय विद्यालय द्वारा लेडीज क्लब धमतरी के आतिथ्य में भव्य महोत्सव मनाया गया lइस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में ऊषा गुप्ता संचालिका लेडिस क्लब धमतरी, विशिष्ट अतिथि के रूप में काजल सिन्हा सचिव लेडिस क्लब एवं कामिनी कौशिक जनप्रतिनिधि लेडीज क्लब धमतरी ,कार्यक्रम अध्यक्ष विद्यालय के संचालक टी आर सिन्हा ने मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया lएनसीसी नेवल कमांडर की मार्च पेस्टिंग ,फैंसी ड्रेस में आए बच्चे ,भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की सुंदर झांकी एवं लोक परिधान में बच्चों ने अतिथियों की अगवानी की l

पूजन के पश्चात बच्चों द्वारा बनाए गए छत्तीसगढ़ी व्यंजन प्रतियोगिता का आकलन किया इसके पश्चात विद्यालय की इंडोर गेम हॉल का उद्घाटन किया गया l अतिथियों को मंच पर लाने के पश्चात मंच पर स्थित भारत माता ,छत्तीसगढ़ महतारी ,स्वामी विवेकानंद, कृषि औजार एवं झांकी के रूप में भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी पर तिलक वंदन किया गया l अतिथियों को मंचआसीन कर उनका स्वागत अभिनंदन कर विद्यार्थियों द्वारा राजकीय गीत एवं सरस्वती वंदना की प्रस्तुति के पश्चात शाला प्राचार्य द्वारा स्वागत उद्बोधन में संस्था संस्था के उद्देश्य एवं विकास कार्य का समआवेश किया l विद्यार्थियो द्वारा कार्यक्रम में अनेक रंगारंग छत्तीसगढ़ी एवं बस्तरिया लोक नृत्य, गेड़ी एवं फुगड़ी का शानदार प्रदर्शन रहा l इस कार्यक्रम में NSS राष्ट्रीय स्वयंसेवक दल का अभिमुखीकरण एवं छात्र संघ की शपथ भी दिलाई गई l मुख्य अतिथि संचालिका उषा गुप्ता द्वारा सभी कार्यक्रमों की बृहद प्रशंसा की गई lइस कार्यक्रम में विशेष तौर पर लेडिस क्लब द्वारा सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए एवं शाला संचालक का सम्मान किया गया l शाला परिवार एवं लेडीज क्लब के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण एवं विद्यार्थियों को पौधे वितरित भी किए गए l लेडीज क्लब द्वारा 1000 पौधे लगाने का लक्ष्य सर्वोदय विद्यालय मैं पूर्ण हुआ l

कार्यक्रम का सफल संचालन अश्वनी साहू एवं बालेश्वर सिन्हा ने किया आभार ज्ञापन सर्वोदय विद्यालय की उप प्राचार्य एवं लेडीज क्लब की अध्यक्ष श्रद्धा कश्यप द्वारा किया गया l इस कार्यक्रम में लेडीज क्लब की कोषाध्यक्ष साधना साहू ,पूर्व अध्यक्ष शुभ्रा गौर आरती कौशिक प्रचार मंत्री हरजीत कौर भी उपस्थित रहे lIMG 20240717 WA0016

Back to top button
error: Content is protected !!