

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रखण्ड के मोहनपुर गांव निवासी रमेश मुर्मू को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का दुमका जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उक्त जानकारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर उरांव ने पत्र के माध्यम दी है। विदित हो कि श्री मुर्मू लम्बे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सह संघ पृष्टभूमि से आते है, तथा सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भागीदारी सुनिश्चित करने एवं दबे कुचले लोगों के आवाज बनने जैसे कार्य को देखते हुए पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। बधाई देने वालों में निवर्तमान जिला अध्यक्ष विमल मरांडी, जिला मंत्री जीतलाल राय, मंडल अध्यक्ष नवल किशोर मांझी, सुनील हेम्ब्रम, मनोहर हेम्ब्रम, रामजीवन मुर्मू, भोला मांझी, पलटन टुडू, सोलेन मरांडी, उप प्रमुख श्रीकांत राउत, किशोरी साह, उदित कुंवर, आशीष सेन, रोहित हांसदा, अनिल मंडल, उपेन्द्र मिर्धा, भगन राय, राजेन्द्र हांसदा, सुनील सोरेन, पवन राउत, ठाकुर कुंवर, मनोज कुंवर आदि शामिल हैं।





