A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

छात्र देवराज का हुआ अंतिम संस्कार, इलाज के दौरान तोड़ा दम, प्रशासन अलर्ट

Udaipur Violence: उदयपुर में पिछले हफ्ते हुई चाकूबाजी में घायल छात्र देवराज की सोमवार की रात को मौत हो गई. इसके बाद उसके शव को परिजनों को सौंप दिया गया. आज सुबह उसका अंतिम संस्कार किया गया, जिसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट था.

हाइलाइट्स

उदयपुर में छात्र देवराज की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.आज सुबह देवराज का हुआ अंतिम संस्कार.

Udaipur School Student Died: राजस्थान के उदयपुर में सरकारी स्कूल में हुई चाकूबाजी में घायल छात्र देवराज की सोमवार को मौत हो गई. देवराज की मौत की खबर सुनते ही प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया और उसके परिजनों से अंतिम संस्कार को लेकर बात की. इसके बाद उसके शव को परिजनों को सौंप दिया गया. मंगलवार की सुबह देवराज की अंतिम यात्रा उसके घर से निकली और अशोक मोक्षधाम में खत्म हो गई और फिर कड़ी सुरक्षा के बीच उसका अंतिम संस्कार किया गया.

udaipur school student attack 2024 08 406392d27d7084b0cbe6aeb028b9ab6b

देवराज ने सोमवार की रात को अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. जिला प्रशासन ने सुबह 4 बजे देवराज का शव उसके परिजनों को सौंप दिया था. घटना के बाद से फैली हिंसा को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर पुलिस व प्रशासन अलर्ट है.

राज्य सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है. पीड़ित परिवार को 51 लाख का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी. उदयपुर रेंज के आईजी अजयपाल लांबा ने बताया था कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. उन्होंने पूरे उदयपुर वासियों से अपील करते हुए कहा कि अनावश्यक तरह से भीड़ न जमा करें. अगर कोई माहौल खराब करेगा तो सख्ती से पेश आने के निर्देश दिए गए हैं. पूरे शहर में पुलिस की गश्त जारी है. आलाधिकारी पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं.

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार की शाम उदयपुर में दो बच्चों के बीच झगड़ा हो गया था. भटियाणी चोहट्टा के सरकारी स्कूल में दसवीं क्‍लास के दो छात्रों के बीच बहस हो गई. मामला इतना बढ़ा क‍ि एक छात्र ने दूसरे को चाकू मार दिया. इसके बाद अफवाह फैल गई क‍ि छात्र का मर्डर हो गया है. सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे क‍िए जाने लगे. लोग ये तक कहने लगे क‍ि कन्‍हैयालाल जैसा कांड हो गया. इस घटनाक्रम के बाद से शहर में तनाव था और सरकार को भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा था. पूरे शहर में इंटरनेट बंद करना पड़ा था. फिलहाल पूरा शहर संगीनों के साए में है. निषेधाज्ञा भी लागू है.

Back to top button
error: Content is protected !!