
विश्व हिन्दू परिषद की ओर से 25 अगस्त 2024 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर और विहीप के स्थापना दिवस के मौके पर शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम मे विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक विषयो पर झांकियां ढोल ताशो के साथ निकाली जायेगी। इस मौके पर 101पंडितो एवं 60 से भी अधिक विविध झांकियां 101कलशधारी युवतियां आकर्षण का केंद्र रहेगी। यह शोभायात्रा श्रीकृष्ण मंदिर गोरक्षण सभा से निकलकर जनता चौक पंचशील चौक झांसीरानी चौक वेरायटी चौक सीताबर्डी मेन रोड मानस चौक कॉटन मार्केट से गुजरते हुए गीता मंदिर पहुंचेगी।





