A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

नवादा:- रटनी गांव के पाथर पुल के समीप पानी में डुबने से दो बालक की हुई मौत, परिजनो मे मचा कोहराम

नवादा:- रटनी गांव के पाथर पुल के समीप पानी में डुबने से दो बालक की हुई मौत, परिजनो मे मचा कोहराम

शौच करने गए तीन बालक में से दो बालक के पाथर पुल के समीप डुबने से हुई मौत, परिजनो मे मचा कोहराम।IMG 20240828 145547 4

गोविंदपुर, नवादा:- गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत थाली थाना क्षेत्र के रटनी गांव मे बुधवार को रटनी गांव के समीप पाथर पुल के पास पानी में डुबने से तीन बालक में से दो बालक की मौत हो गया वहीं एक बालक को सुरक्षित बाहर निकला । मृतक बालक की पहचान रटनी गांव के इरफान खान के 10 वर्षीय पुत्र अदनान खां तथा दुसरा रटनी गांव का ही अरमान खां का 10 वर्षीय पुत्र हसन खां है वहीं सुरक्षित पानी से बाहर निकले बालक अरमान खां के ही 10 वर्षीय पुत्र अली खां है, अली खान और मृतक हसन खां दोनो जुड़वां भाई है।
मृतक बालक के परिजनों ने बताया कि तीनो बच्चे शौच करने गया था तभी पैर फिसलने से तीन में से एक बालक पानी में डुबने लगा उसे डुबते देख दोनो बालक ने उसे निकालने की प्रयास किया और यह दोनो बालक भी पानी में डुबने लगा अधिक पानी रहने के कारण दो बालक पानी में डुब गया। एक बालक किसी तरह पानी से निकला और हल्ला किया हल्ला सुनकर ग्रामीण दौड़े और पानी में डुबे बालक को निकालने का प्रयास किया काफी मक्सद के बाद पानी में डुबे दोनो बालक का शव को पानी से निकाला गया।
बालक की मौत की खबर मिलते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
घटना की जानकारी स्थानीय थाना थाली को दिया गया सुचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम एवं अपर थानाध्यक्ष ललन कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया।
अपर थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि रटनी पाथर पुल के पास पानी मे डुबने से दो बालक की मौत हो गया, दोनो बालक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया है, पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Back to top button
error: Content is protected !!