A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेझारखंडताज़ा खबरधनबाद

डैफोडिल्स एकाडेमी,करकेंद में धूमधाम से शिक्षक दिवस सम्पन्न

05/09/2024

रिपोर्टर तबरेज अंसारी

जनपद करकेंद

स्थान धनबाद

डैफोडिल्स एकाडेमी,करकेंद में धूमधाम से शिक्षक दिवस सम्पन्न। करकेंद बाजार स्थित डैफोडिल्स एकाडेमी में धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी द्वारा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण करने के पश्चात किया गया। इस अवसर पर विद्यालय छात्र- छात्राओ ने शंख बजाकर एवं तिलक लगाकर सभी शिक्षक-शिक्षिकाओ का स्वागत किया। इस अवसर पर छात्र छात्र-छात्रा एवं शिक्षक- शिक्षिकाओ द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें नृत्य-संगीत, नाटक, भाषण, चुटकुला आदि प्रमुख था। विद्यालय शिक्षिका सुमन सिंह ने अपनी सुरीली आवाज से भजन गाकर सभी का मन मोह लिया। छात्र- छात्राओ द्वारा मंच का सजावट देखने लायक था। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी ने डक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डाले एवं छात्र-छात्राओ को आशीर्वाद दिए एवं अनुशासन में रहकर आगे बढ़ने का आव्हान किए। उन्होने विद्यालय संस्थापक स्व०चंडीचरण बनर्जी ,भूतपूर्व गणित शिक्षक पुटकी उच्च विद्यालय, पुटकी को भी याद किए। इस अवसर पर विद्यालय के लगभग सभी शिक्षक-शिक्षिकाओ ने डक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं अपना अपना विचार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओ को आशीर्वाद दिए। छात्र-छात्राओ ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओ को सम्मानित किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय शिक्षक अनिल सिंह, रंजीत घोष, अरिंदम, जयंत घटक, वनमाली- राहुल, कौशल झा, संजय दत्ता, देवाशीष मुखर्जी, उमेश मिश्रा, सुमन सिंह, ए.के सिन्हा, कुलजीत सलुजा, चंदन पासवान, स्वाशत रंजन कर , झुमा दत्ता, कविता दत्ता, डोली प्रसाद, रेशमी, आरजु ,उषा,करूणा चंदा,एस.सिन्हा , शिल्पा,ईकवाल, प्रणव मुखर्जी, मुनमुन,ज्ञानभी, महक, चेरी, देवश्री आदि का सराहनीय योगदान रहा। शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में छात्र-छात्रा एवं शिक्षक शिक्षिकाओ ने जमकर आनंद उठाया ।

Back to top button
error: Content is protected !!