
सहारनपुर जनपद के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव कैलाशपुर में दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। फायरिंग के दौरान दो दरोगा समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिपाही की हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर किया है। निवार देर रात कैलाशपुर में जुएब ने अपने तीन अन्य साथियों के दो स्कूटी पर सवार होकर फायरिंग कर दी। जुएब पहले एक घटना में जेल भी जा चुका है। अंधाधुंध फायरिंग में गांव के रहमान पुत्र यूनुस, कादिर पुत्र इरशाद और सलमान पुत्र छोटन घायल हो गए।
[yop_poll id="10"]








