
पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश . परिवार में मचा कोहराम , हत्या या फिर आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना छर्रा क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी गली नंबर 4 में अपने परिजनों से दिल्ली जाने की कहकर घर से निकले मजदूर युवक की लाश सुनसान जंगल के बीच आम के बाग में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिलने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया . आम के बाग में युवक की लाश लटकी होने की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी . सूचना पर इलाका थानाअध्यक्ष एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए . मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल को अपने घेरे में लेते हुए साक्ष्य इक्क्ठा किए गए . तो वहीं पुलिस द्वारा ग्रामीणों की मदद से आम के पेड़ के ऊपर लटक रही युवक की लाश को फांसी के फंदे से निकाल कर जमीन पर उतारते हुए डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया . जिसके बाद पुलिस पीड़ित परिजनों से तहरीर प्राप्त करते हुए कार्रवाई करने जुटी है .





