A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर
Trending
आईपीएस मोहित गुप्ता बने वाराणसी रेंज के नए आईजी, यूपी के कई जिलों में रह चुके हैं एसपी.
आईपीएस मोहित गुप्ता बने वाराणसी रेंज के नए आईजी, यूपी के कई जिलों में रह चुके हैं एसपी.
आईपीएस मोहित गुप्ता बने वाराणसी रेंज के नए आईजी, यूपी के कई जिलों में रह चुके हैं एसपी.
चन्दौली आईपीएस मोहित गुप्ता को मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने आईजी रेंज वाराणसी के पद पर तैनात किया। वाराणसी रेंज में तीन जनपद चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर आते हैं।
मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले मोहित गुप्ता 2006 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हुई है। वाराणसी में तैनात होने से पहले वह डीजीपी हेडक्वार्टर में तैनात थे।
आईपीएस मोहित गुप्ता सितंबर 2018 में सेंट्रल में प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई ज्वाइन किए थे। सितंबर 2024 में वह उत्तर प्रदेश वापस आए तो डीजीपी हेडक्वार्टर में तैनात किए गए थे। तभी से वह वेटिंग में चल रहे थे।
आईपीएस मोहित गुप्ता उत्तर प्रदेश के अयोध्या और मथुरा सहित 10 जिलों में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रह चुके हैं।