
पीलीभीत – थाना बरखेडा क्षेत्रान्तर्गत एक गाँव में भजन संध्या के नाम पर ईसाई मिशनरी के सदस्यों द्वारा धर्मान्तरण कराने का प्रकरण सामने आया है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने स्थल पर ईसाई धर्म के प्रचार प्रसार की सामिग्री भी पकड़ी जिसकी पुष्टि बरखेड़ा पुलिस ने भी की है। क्षेत्राधिकारी बीसलपुर ने इस मामले पर कार्यवाही करने की बात कही है।












