

उत्तर भारत के राज्यों के कई जिलों में अब ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एस सप्ताह में दिल्ली के न्यूनतम तापमान में अगले कुछ दिनों में गिरावट दर्ज की जा सकती है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अब दिल्ली NCR सहित पूरे उत्तर भारत में तापमान में गिरावट देखने को मिली है। रात के वक्त पारा समान्य से नीचे पहुंच रहा है। ऐस में उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड जल्द आने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान है।
दिल्ली यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह शाम हल्की-हल्की सर्दी का एहसास शुरू हो गया है। दोपहर में धूप के कारण उत्तर भारत के राज्यों में हल्की गर्मी का एहसास अभी भी देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी गुलाबी सर्दी का सुबह शाम में एहसास शुरू हो गया। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, अक्टूबर महीने के अंत में यहां सर्दी शुरू हो सकती है।
पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम?
उत्तराखंड में भी गुलाबी सर्दी शुरू हो चुकी है। हालांकि दोपहर में अब भी तापमान सामान्य से ऊपर रहता है। वहीं बद्रीनाथ धाम में बारिश और हल्की बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है। इस हफ्ते यहां रुद्रनाथ, नंदा, घंघटिया चोटियों पर बर्फाबारी देखने को मिली। वहीं जम्मू-कश्मीर में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग ने 14-18 अक्टूबर को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने चेन्नई के कई हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने मानसून के दौरान एक दिन में 20 सेमी बारिश की भविष्यवाणी की है।
आईएमडी ने कहा है कि धर्मपुरी, सेलम, नीलगिरी और इरोड जैसे कई क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है। 15 या 16 अक्टूबर तक उत्तर-पूर्वी मानसून के आगमन के कारण राजधानी चेन्नई में भारी बारिश की संभावना है।
आईएमडी ने एक बयान में कहा, “12-16 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है, 15 अक्टूबर को सबसे तीव्र बारिश होने की संभावना है। 14-16 अक्टूबर तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।”
यहां होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, हरमापुरी, सेलम, नीलगिरी, इरोड, नामक्कल, अरियालुर, पेरम्बलूर, तिरुचिरापल्ली, करूर, तिरुप्पुर, कोयंबटूर, डिंडीगुल, पुदुक्कोट्टई, नागपट्टिनम, शिवगंगई और रामनाथपुरम जिलों जैसे कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
तमिलनाडु और पुडुचेरी के अलावा, केरल, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और आस-पास के इलाकों में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। तेलंगाना, कोंकण, गोवा और कर्नाटक सहित भारत के कई हिस्सों में तेज हवाओं और बिजली के साथ तूफान आने की
मंगलवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश हो सकती है, जिससे दक्षिण भारत और तटीय इलाकों में तेज मौसम बना रहेगा। मानसून के बदलते मौसम के साथ, आने वाले दिनों में गुजरात राज्य में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है, साथ ही कोंकण, गोवा और पश्चिम और मध्य भारत के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसा ही मौसम रहेगा।







