A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

सहारनपुर: थाना सरसावा पुलिस ने अवैध शराब का किया विनष्टिकरण

सहारनपुर: थाना सरसावा पुलिस ने जिलाधिकारी मनीष बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान के दिशा-निर्देशों के तहत अवैध शराब का विनष्टिकरण किया है।

IMG 20241018 WA0211

सहारनपुर: थाना सरसावा पुलिस ने अवैध शराब का किया विनष्टिकरण

सहारनपुर:
थाना सरसावा पुलिस ने जिलाधिकारी मनीष बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान के दिशा-निर्देशों के तहत अवैध शराब का विनष्टिकरण किया है। पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन के कुशल निर्देशन में एसडीएम नकुड, क्षेत्राधिकारी नकुड और आबकारी निरीक्षक की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई।

प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने माननीय न्यायालय के आदेश प्राप्त करने के बाद 44 मामलों में पकड़ी गई 415 लीटर अवैध शराब को जमींदोज किया। यह शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख 32 हजार रुपए है, थाना सरसावा परिसर में एक गहरे गड्ढे खुदवाकर नष्ट की गई।

पुलिस ने बताया कि यह अवैध शराब लंबे समय से सड़ रही थी और इसे नष्ट करने की प्रक्रिया में पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया। इस कार्यवाही में उपजिलाधिकारी संगीता राघव, क्षेत्राधिकारी एसएन वैभव पांडेय, आबकारी निरीक्षक विकास यादव, इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नीरज कुमार और हेड कांस्टेबल राजीव शर्मा भी उपस्थित रहे।

पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए अवैध शराब के कारोबार को रोकने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने का संदेश दिया है।

–रिपोर्ट
एलिक सिंह एडिटर

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

8217554083

Back to top button
error: Content is protected !!