Moradabad: नगर निगम ने लगाया कूड़ा निस्तारण कंपनी पर पांच करोड़ का जुर्माना, ठीक तरीके से नहीं कर रही थी कामरामपुर रोड स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में कूड़े का ढेर जमा होने पर नगर निगम ने लापरवाही बरतने वाली कंपनी पर 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही उसे काली सूची में डाल दिया है। अब नगर निगम ने दूसरी कंपनी के लिए टेंडर जारी किया है। रामपुर रोड स्थित साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में एक बार फिर कूड़े का पहाड़ बन गया है। नगर निगम ने कूड़े के निस्तारण की जिम्मेदारी जिस कंपनी को सौंपी थी, वह कंपनी पिछले सात महीने से कूड़े का निस्तारण करने में लापरवाही बरत रही थी। इस पर नगर निगम ने सख्ती दिखाते हुए कंपनी पर पांच करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही कंपनी को काली सूची में डाल दिया है। वहीं निगम ने कूड़े के निस्तारण के लिए दूसरी कंपनी की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए टेंडर जारी किया गया है। नगर निगम की ओर से शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाए जाने की व्यवस्था है। इस व्यवस्था के तहत शहर से प्रतिदिन करीब 325 टन कूड़ा उठाया जाता है। यह कूड़ा रामपुर रोड पर स्थित प्लांट में भेजा जाता है, जहां खाद बनाई जाती है। कूड़े का निस्तारण करने की जिम्मेदारी हरी भरी कंपनी को दी गई थी, लेकिन पिछले सात महीने से कंपनी केवल 50 प्रतिशत कूड़े का ही निस्तारण कर रही थी। 50 प्रतिशत कूड़े का ढेर हर रोज प्लांट में इकट्ठा हो रहा था। नगर निगम की ओर से कंपनी को लगातार नोटिस दिए जा रहे थे। 14 बार नोटिस दिए जाने के बावजूद कंपनी ने काम में सुधार नहीं किया, जिसके बाद निगम ने कंपनी पर पांच करोड़ रुपये का जुर्माना लगाते हुए उसे काली सूची में भी डाल दिया। स्वच्छता रैंकिंग पर पड़ सकता है असर कूड़े के निस्तारण में हुई इस लापरवाही का असर शहर की स्वच्छता रैंकिंग पर भी पड़ सकता है। नगर निगम ने पिछले कई सालों में शहर की स्वच्छता को लेकर कई काम किए हैं। इसके चलते ही वर्ष 2022 में शहर को देश भर में 95वीं रैंक प्राप्त हुई थी। हालांकि, पिछले साल की रिपोर्ट में शहर की रैंकिंग एक बार फिर पिछड़ गई थी और 130वां स्थान प्राप्त हुआ था। इस बार नगर निगम की ओर से स्वच्छता को लेकर कई अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे शहर को अच्छी रैंकिंग मिल सके, लेकिन कूड़े का निस्तारण न हो पाने से नगर निगम की इस मेहनत पर भी पानी फिर सकता है। डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली कंपनी को भी नोटिस नगर निगम की ओर से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली कंपनी लॉयन को भी नोटिस दिया गया है। लॉयन के कामकाज में भी लापरवाही की शिकायत सामने आई है। कंपनी पर 20 वॉर्डों से कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी है, जबकि दूसरी कंपनी आयुषी पर 50 वार्डों से कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी है। काम में लापरवाही बरतने पर लाॅयन कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। नगर आयुक्त की ओर से दीपावली के बाद इन दोनों कंपनियों के काम की समीक्षा की जाएगी। उसके बाद लापरवाही मिलने पर कार्रवाई हो सकती है। कूड़ा निस्तारण करने वाली कंपनी को 14 बार नोटिस दिया जा चुका था, लेकिन कंपनी की ओर से काम में सुधार नहीं किया जा रहा था। इसके कारण कंपनी का टेंडर निरस्त करते हुए नया टेंडर निकाला गया है। साथ ही कंपनी पर पांच करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है और उसे काली सूची में डाल दिया गया है। -अभिषेक कुमार, पर्यावरण अभियंता, नगर निगम नगर निगम मुरादाबाद – फोटो : संवाद मौ दीन पत्रकार भोजपुर जिला मुरादाबाद
बीसीसीएल धनबाद में कोयला चोरी पर लगाम लगाने के लिए CISF के 13 अधिकारियों का तबादला
08/07/2026
एरिया-10 जेलगोरा क्षेत्र में अवैध कोयले के खिलाफ संयुक्त छापेमारी, 19 टन कोयला जब्त
08/07/2026
वाराणसी: UP सरकार का ऐतिहासिक कदम, 12 लाख शिक्षकों को मिलेगा ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज
08/07/2026
मैगलगंज से युवक हुआ गुमशुदा,परिजन परेशान
08/07/2026
महराजगंज में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का ऑपरेशन ‘कार-ओ-बार’ लगातार जारी है
08/07/2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद मीरजापुर में लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित विकास परियोजनाओं तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित नई सड़क एवं पुल परियोजनाओं की मंडलीय समीक्षा की
08/07/2026
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिले मे प्रथम आगमन कल 9 जुलाई गुरूवार को हो रहा है: बीजेपी जिला मिडिया प्रभारी संजीव शुक्ला
08/07/2026
विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान गयाजी में आवासित बालिका सोनम कुमारी एवं बालक विशाल कुमार को सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल एवं वाराणसी उत्तर प्रदेश के भावी दत्तक माता पिता को दत्तक पूर्व पोषण देख रेख (PAFC) में दिया गया l
08/07/2026
खण्डन’’* *’’बगड़ी नगर सीएचसी में जनरेटर पूर्णतः कार्यशील, प्रकाशित समाचार भ्रामक एवं तथ्यहीन’’*
08/07/2026
सेफ क्लिक 2.0 अभियान का समापन बंडा में हुआ, 300 से अधिक विद्यार्थियों ने निकाली साइबर जागरूकता रैली
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!