
बांदा । बुखार से पीड़ित महिला ने दवा के धोखे जहरीला पदार्थ खा लिया उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो मे कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चित्रकूट जिले के बैरिहा पुरवा निवासी 68 वर्षीय राजरानी पत्नी रामकृपाल ने बुधवार की रात दवा के धोखे जहरीला पदार्थ खा लिया हालत बिगड़ने पर घरवालों को जानकारी हुई। उसे सीएचसी अतर्रा में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरो ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घरवालो ने उसे यहां लाकर भर्ती कराया। जहां गुरूवार की शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के भतीजे विशंम्भर ने बताया कि राजरानी बुखार से पीड़ित थी। उसका इलाज करवाया गया। दवा अलमारी पर रखी थी। वही पर जहराली पदार्थ भी रखा हुआ था। दवा के धोखे जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।




