
सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ तहसील परिक्षेत्र की नहरों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने को लेकर समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनेंद्र मिश्रा मशाल ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रबी की फसलों की सिंचाई के लिए नहरों में पानी की अनुपलब्धता की समस्या के समाधान हेतु आग्रह किया गया है।
उन्होंने ने कहा कि शोहरतगढ़ क्षेत्र में रबी की फसल विशेषकर गेहूं में सिंचाई के लिए नहरों में पानी की बेहद आवश्यकता है।
प्रति वर्ष दिसंबर के दूसरे सप्ताह के पूर्व तक नहरों में पानी आ जाता था।
प्रशासन की लापरवाही से फसलों पर संकट
जिससे किसानों को फसलों की सिंचाई में आसानी रहती थी। लेकिन इस बार अभी तक नहर में पानी नही आया। जिससे गेहूं की फसल का नुकसान हो रहा है। सिंचाई विभाग की उदासीनता से अन्नदाता त्रस्त है। पहले बीज और खाद की किल्लत और अब नहरों में पानी नहीं ऐसे में शासन/प्रशासन की लापरवाही से किसानों का जीवन संकटग्रस्त हो गया है।
- इस दौरान ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से हरिराम यादव जिला सचिव, राकेश दूबे सेक्टर प्रभारी, अजय चौरसिया राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा, मनोज मिश्रा, संदीप साहनी, पिंटू गौड़, सुरेश साहनी, अली अहमद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।






