A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुनगंटीवार को मंत्रीमंडल मे शामिल नही किया गया

महाराष्ट्र के नई सरकार के कैबिनेट का विस्तार आज रविवार 15 दिसंबर को हो गया है। महायुति गठबंधन के तीनों दलो मे से कुल 39 विधायकों को कैबिनेट एवं राज्यमंत्री के रूप मे शपथ दिलवाई गई। भारतीय जनता पार्टी से 19 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा ने अपने कई पुराने नेताओं को दुबारा फिर से मंत्री बनाया वहीं कुछ नेताओं को दुबारा मंत्री बनने का अवसर नही मिला। इनमे से भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार को भी इस बार मंत्रीमंडल मे शामिल नही किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा मुनगंटीवार को महाराष्ट्र राज्य का अगला प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। मुनगंटीवार जी महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठतम नेताओं मे से एक हैं। वे लगातार छठवीं बार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीते है। विदर्भ क्षेत्र मे मुनगंटीवार जी ओबीसी नेताओं मे से एक चेहरा है। मुनगंटीवार जी ने वर्ष 2010 से 2013 तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार सम्हाल चुके है। यदि भाजपा उन्हे फिर दुबारा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार सौंपती है तो फिर वे राज्य के पहले ऐसे नेता होंगे जिसे भाजपा द्वारा दोबारा प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपेगी।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!