A2Z सभी खबर सभी जिले की

रानी ने की मुखबिरी और बिट्टू ने दी सुपारी… इलाके में अपना दबदबा रखने

Ghazipur News: गंगा किन्नर हत्याकांड में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और चौंकाने वाला खुलासा किया है. बताया कि गंगा और बिट्टू किन्नर के बीच की दुश्मनी का फायदा रानी किन्नर ने उठाया, जो दोनों के संपर्क में थी और हत्या के बाद प्रदर्शन भी कर रही थी.
गाजीपुर में गंगा किन्नर हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. मुख्य शूटर सत्यम राम के साथ कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया है. हत्या में प्रयुक्त हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. अभी मुख्य साजिशकर्ता बिट्टू किन्नर अपने अन्य साजिशकर्ता साथियों के साथ फरार है और पुलिस उन्हें खोज रही है. बता दें कि गंगा किन्नर और बिट्टू किन्नर दिवंगत दया किन्नर के शिष्य थे. दया किन्नर की मौत के बाद से इन दोनों के बीच क्षेत्र विवाद झगड़े का कारण बढ़ा.

इसी बीच, पिछले साल 8 जनवरी 2024 को सत्यम नाम के अन्य युवक ने गंगा को गोली मारी दी थी. हर्ष उर्फ गंगा किन्नर को पीठ में गोली लगी थी और उसने बिट्टू किन्नर गैंग के साथ सत्यम राम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. जिसका केस आज भी कोर्ट में लंबित है. अब बीते 29 दिसंबर को नंदगंज बाजार में गंगा किन्नर की दिनदहाड़े कपड़े की दुकान में गोलीमार कर हत्या कर दी गई. पुराने नामजद अपराधियों का ही नाम हर्ष उर्फ गंगा किन्नर के पिता ने पुलिस को बताया था.

शुक्रवार को पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार करते हुए क्षेत्र बंटवारे के विवाद के साथ चौंकाने वाला खुलासा किया. बताया कि गंगा और बिट्टू किन्नर के बीच की दुश्मनी का फायदा रानी किन्नर ने उठाया है, जो दोनों के संपर्क में थी और हत्या के बाद प्रदर्शन भी कर रही थी. रानी किन्नर, गंगा की सारी खबर बिट्टू और उसके साथियों को देती थी, जिससे गंगा की हत्या में बिट्टू फंस जाएगी तो पूरा इलाका उसी का हो जाएगा और सारे किन्नरों को साथ लेकर वो अपना गैंग चलाएगी.

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ ने बताया कि फिलहाल गंगा किन्नर हत्याकांड में पुलिस मुख्य शूटर सत्यम कुमार (20), उसके साथी अजय राम (21), अन्य साथी मिथिलेश यादव (18), रानी किन्नर (28) को गिरफ्तार किया है.

साथ ही एक नाबालिग बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया है. फिलहाल गिरफ्तार अराोपियों के खिलाफ साक्ष्य सबूतों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live Tv News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!