A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

चीनी वायरस का तीसरा केस गुजरात मे मिला

चीन मे फैल रहा एचएमपीवी वायरस का भारत मे तीसरा केस गुजरात मे मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरात के अहमदाबाद मे दो महिने का छोटा बच्चा हयूमन मेटानयुमोवायरस नामक संक्रमित पाया गया । इससे पूर्व सोमवार को ही कर्नाटक मे दो बच्चो मे यह संक्रमण की बीमारी पाई गई। प्राप्त जानकारी अनुसार गुजरात गुजरात के अहमदाबाद मे दो महिने के बच्चे की तबीयत खराब हो जाने पर कुछ ही दिनो पहले उसे अस्पताल मे भर्ती करवाया गया था। बच्चे को सर्दी तेज बुखार था। शुरूआत मे उसे पांच दिनों तक उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। इसके बाद जांच करने पर बच्चे के शरीर मे एचएमपीवी वायरस से संक्रमित होने की जानकारी सामने आई। इस प्रकार छह जनवरी को ही भारत मे भी चीनी मे फैल रहे वायरस एचएमपीवी के तीन मामले सामने आए है। जिसमे पहला केस कर्नाटक मे आठ महिने के बच्चे का और दूसरा केस कर्नाटक मे ही तीन महिने का बच्ची के संक्रमित होने का था। तीसरा केस गुजरात के अहमदाबाद मे दो महिने के छोटे बच्चे का है। एचऐमपीवी वायरस से संक्रमित मरीजों मे सर्दी और कोविड-19जैसे लक्षण दिखाई पड़ते है। और इसका सबसे अधिक प्रभाव छोटे बच्चों उनमे भी दो साल से कम उम्र के बच्चों मे सबसे अधिक लक्षण दिखाई पड़ते हैं।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!