

सेगांव:- सत्यकोश हायर सेकेंडरी स्कूल सेगांव में बच्चों कि प्रतिभा को संवारने एवं उनकी खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से उड़ान स्पोर्ट्स मीट 2025 का आगाज किया गया जिसकी शुरुवात उद्घाटन समारोह के साथ की गई। जिसमे 100 मीटर दौड़, फ्रॉग जंप मैच शामिल हैं। इस अवसर पर स्कूल संचालक सत्यम पटेल ने कहा की छात्रों की उपलब्धियाँ उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति जुनून का भी प्रमाण हैं। आइए उनके समर्पण और सफलता की सराहना करें!यह सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता से कहीं अधिक है – यह एक ऐसा मंच है जहां सपने उड़ान भरते हैं, दोस्ती बनती है और चैंपियन उभरते हैं। प्राचार्य खेमराज मुकाती,उप प्राचार्य गणेश बोरसे, खेल प्रभारी रेखा वर्मा, समीर गुर्जर और वासुदेव पटेल ने स्पोर्ट्स मीट का उद्घाटन किया और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। संजना मुकाती, जाग्रति मंडलोई एवं मनीषा सोलंकी इन शिक्षिकाओं का भी बहुमूल्य योगदान एवं सतत सहयोग रहा।
सेगांव से प्रवीण यादव कि खबर





