आगरा में ताजगंज 500 मीटर बाजार संगठन एवं हेल्थ एज इंडिया ने किया वितरण कार्यक्रम का आयोजन।
आगरा में ताजगंज 500 मीटर बाजार संगठन एवं हेल्थ एज इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में बुजुर्गों और बच्चों को व्हीलचेयर, हाथ की छड़ी , नी – केप आदि दिव्यागों के सहायक उपकरणों का वितरण ताजगंज स्थिति पुरानी मंडी मैट्रो स्टेशन चौराहा पर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट श्री संजीव त्यागी जी, सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा सैयद अरिब अहमद, पूर्व विधायक श्री गुटियारी लाल दुवेश जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
संस्थापक चेतन अरोरा ने बताया कि पिछले तीन माह से चिन्हित करीब सौ दिव्यांगों को व्हीलचेयर, हाथ की छड़ी, और नी – केप का वितरण किया गया है।
आगरा से पत्रकार (ब्यूरो चीफ) प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइफ टीवी न्यूज आगरा (उ.प्र) 9756737560 = 9458875422