
देश भक्ति में रंगा शहर, हर ओर तिरंगा
मुरादाबाद। गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाने के लिए लोगतैयारियों में लग गए हैं। सरकारी कार्यालयों सहित अन्य जगहोंपर तैयारियां चल रही हैं। बाजारों में सबसे ज्यादा डिमांडबैज व तिरेंगा टी-शर्ट की है। गले में पहनने वाली तिरंगा कीपट्टियां भी लोगों की पसंद बनी हुई हैं। वहीं संस्थाओं के साथही विभिन्न सोसाइटीज में भी गणतंत्र दिवस को लेकर खासाउत्साह है।26 जनवरी को लेकर तिरंगा झंडे का बाजार सजगया है। बाजार में कपड़े के तिरंगे के साथ ही साथ विभिन्नप्रकार की टोपी और बैज भी उपलब्ध हैं। शहर के बुधबाजार,टाउनहाल, मंडी चौक, गुरहट्टी, ताड़ीखाना, कांठ रोड अकबरका किला के पास आदे तक तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहाहै। गणतंत्र दिवस को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों में भी काफीउत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं बच्चे इस दिन विद्यालयों मेंआयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी में लगे हैं। जिसमेंवह बाजार से तिरंगे के साथ बैच, रिबन, पट्टी, हेयर बैंड, दुपट्टेके साथ सापफा-पगड़ी आदि की डिमांड काफी है।
इसके अलावा लोगों में तिरंगे ड्रेस को लेकर भी क्रेज देखने कोमिल रहा है। युवतियां सफेद सूट के साथ तिरंगा दुपट्टे को बेहदपसंद कर रही हैं। दुकान स्वामियों ने बताया कि बच्चों से लेकरबड़ों में भी 26 जनवरी का उत्साह है। लोग अपने वाहनों मेंतिरंगा झंडे को लगाकर देशभक्ति का संदेश दे रहे हैं।
गणतंत्र दिवस को लेकर एक ही दिन रह गया है। इसकेबाजारों में राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री शुरू हो गई है। देश भक्ति सेओत-प्रोत लोग बाजारों में ध्वज की खरीदारी के लिए पहुंच रहे
हर्षित प्रजापति , कारोबारी, जीएमडी रोड
दुकानों पर कई सप्ताह पहले ही गणतंत्र दिवस की तैयारी शुरूहो गई, जबकि खरीदार भी तिरंगा लेने के लिए बाजार में पहुंचरहे हैं। 26 जनवरी को लेकर हर नुक्कड़ चौराहे पर रौनकनजर आ रही है।
दया शकर कारोबार जेल रोड़





