
मुंगेर बिहार सीआरपीएफ के कमांडेंट श्री विक्रांत कुमार को नई दिल्ली में उनके साहस और वीरता के लिए महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के द्वारा शौर्य चक्र मिलने पर मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज के सदस्यों ने प्रसन्नता जताई है प्रसन्नता जताते हुए ब्रह्म ऋषि चेतना मंच के अध्यक्ष श्री विमलेंदु राय ने कहा कि श्री विक्रांत कुमार जी को राष्ट्रपति के द्वारा शौर्य चक्र से सम्मानित होना बहुत ही प्रसन्नता एवं गौरव की बात है। श्री मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि श्री विक्रांत कुमार के शौर्य चक्र से सम्मानित होने से खुशी का माहौल समाज में छा गया है। समाज के युवा नेता सह एडवोकेट प्रणव कुमार ने कहा कि श्री विक्रांत कुमार जी को शौर्य चक्र से सम्मानित होने पर मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज के सभी सम्मानित सदस्यों की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं श्री कुमार को बधाई देने वालों में सदस्य मणि शंकर भोलू दीपक कुमार त्रिपुरारी चौधरी पंकज कुमार सिंह पंकज कुमार शांडिल्य प्रोफेसर प्रकाश कुमार ब्रह्म ऋषि समाज के वरिष्ठ संस्थापक महासचिव अशोक शंकर सिंह आदि अन्य वरिष्ठ एवं युवा सदस्य शामिल थे।






