

बांदा
अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में भर्ती उपचार जारी।
तिंदवारी थानाक्षेत्र के पिपरगवां निवासी 35 वर्षीय रविकरन अपने 20 वर्षीय पड़ोसी अजय , 36 वर्षीय रवि वर्मा के साथ बाइक से रानीपुर गांव जा रहा था। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। इससे सभी लोग घायल हो गए।
दूसरी घटना में कमासिन कस्बा निवासी 50 वर्षीय लक्ष्मी प्रसाद बुधवार दोपहर कोर्ट में तारीख के बाद पैदल बस स्टैंड जा रहा था। तेज रफ्तार वाहन उसे टक्कर मारते हुए निकल गया। एक अन्य घटना में शहर के छाबी तालाब निवासी छोटेलाल के पुत्र मंगलवार को शादी थी।
बारात मटौंध के तमौरा गांव गई थी। बुधवार दोपहर ई-रिक्शा में बैठकर दो बाराती लौट रहे थे। भूरागढ़ के पास ई-रिक्शा पलट गया। उसमें सवार कानपुर के गोविंद नगर निवासी 50 वर्षीय देशराज पुत्र मोतीलाल, 25 वर्षीय विजय पुत्र राजू निवासी खुटला घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।





