A2Z सभी खबर सभी जिले कीचित्तोरगढ़

चार दिवसीय शिवरात्री मेले का हुआ समापन

गंगरार, महाशिवरात्रि पर्वके उपलक्ष में प्रबंधकारिणी समिति सारणेश्वर महादेव के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय मेले का समापन शनिवार सायंकाल हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि रविन्द्र सिंह राणावत ने मेले की परम्परा को गौरवशाली बताते हुए भगवान सारणेश्वर महादेव मंदिर का पौराणिक महत्व तथा अतिप्राचीन बताते हुए कहा कि अंचल के श्रद्धालुओं का प्रमुख तीर्थ स्थल है। मुख्य अतिथि राणावत ने इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए के लिए पंचायत समिति मद से सुलभ काम्प्लेक्स , मंदिर परिसर में निर्मित उद्यान के सौन्दर्यीकरण साथ ही नलकूप लगाने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि प्रशासक प्रतिनिधि व सारणेश्वर प्रबंध कारिणी समिति के मंत्री बालकृष्ण शर्मा ने मंदिर विकास तथा वर्तमान आवश्यकताओ पर प्रकाश डाला। समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष परमेश्वर जाट,लालास ग्राम पंचायत के प्रशासक प्रतिनिधि शंकर लाल जाट व मधुसूदन शर्मा ने विशाल मेले के सफल आयोजन पर ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेश शर्मा, मुख्य संरक्षक अशोक पोरवाल सहित कार्यकारिणी को साधुवाद दिया। IMG 20250302 WA0059इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए मेवाड़ अंचल के समस्त श्रद्धालुओं,प्रशासन, समस्त अतिथियों, मेलार्थियों, ट्रस्ट के समस्त संरक्षक मण्डल व कार्यकारिणी के समर्पित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का मेले के आयोजन में मिले सहयोग व योगदान के लिए आभार जताया। अतिथियों का संरक्षक लक्ष्मी लाल नोग्या, संरक्षक योगेश जागेटिया,सम्पत गिरी गोस्वामी, रवि कुमार पुरोहित, भैरूलाल शर्मा, भैरूलाल खटीक, मांगीलाल माली, धर्म नारायण शर्मा ने ऊपरना पहना स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर भगवती लाल पंचारिया, मोहनलाल सरेकु, महेंशकुमार सनाढ्य, मनीष कुमार पोरवाल, बाबूलाल गुजराती, आदि उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!