
फरवरी में जीएसटी कलेक्शन 9.1 % बढ़कर 1.84 लाख करोड़ रुपये के पार

केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार , फरवरी 2025 में सकल जीएसटी संग्रह 9.1 % बढ़कर 1.84 लाख करोड़ रुपये हो गया । यह वृद्धि मुख्य रूप से घरेलू लेनदेन से मिले अधिक राजस्व के कारण हुई है । फरवरी में केंद्रीय जीएसटी से 35,204 करोड़ रुपये , राज्य जीएसटी से 43,704 करोड़ रुपये , एकीकृत जीएसटी से 90,870 करोड़ रुपये और क्षतिपूर्ति उपकर से 13,868 करोड़ रुपये जुटाए गए । फरवरी 2025 के दौरान शुद्ध जीएसटी संग्रह 8.1 % बढ़कर 1.63 लाख करोड़ रुपये हो गया।







