A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

एस.के. इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया पूर्व विधायक विवेक बंसल का जन्मदिन

जिला संवाददाता

एस.के. इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया पूर्व विधायक विवेक बंसल का जन्मदिन

अलीगढ़ । महानगर के जयगंज रोड स्थित एस.के. इंटर कॉलेज में पूर्व विधायक विवेक बंसल का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर जियाउद्दीन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक , छात्र , शिक्षक , अतिथिगण और समिति के सदस्य भी मौजूद रहे और कार्यक्रम का आरंभ विवेक बंसल पर फूल की वर्षा करके और बच्चों द्वारा उन्हें माला पहनाकर किया गया । विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया । समारोह का मुख्य आकर्षण केक कटिंग सेरेमनी रहा जहाँ पर श्री बंसल ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ मिलकर केक काटा साथ ही यहां पूरे विद्यालय में खुशी और उल्लास का माहौल बना रहा । वहीं विवेक बंसल ने अपने भाषण में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए छात्रों को प्रेरित किया कि वे मेहनत और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य प्राप्त करें और विद्यालय के विकास में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया । इस अवसर पर स्कूल के सभी सदस्यों ने अपने – अपने विचार रखे और यह आयोजन बच्चों और शिक्षकों के लिए यादगार रहा और इसमें सभी ने हर्षोल्लास के साथ विवेक बंसल का जन्मदिन मनाया और कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को मिठाई और बच्चों को केक वितरित किया गया ।

Back to top button
error: Content is protected !!