
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। डीसीसी की बैठक में बैंकों को शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही बैंकों से पात्रता पूरी करने वाले इच्छुक सभी लाभार्थियों को लाभ देने के भी निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर कार्यालय में हुई यह बैठक जिला पंचायत सीईओ विवेक केवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने आजीविका मिशन,सी सी एल प्रगति,पीएमएफएई,केसीसी सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी बैंकों को शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न योजनाओं से संबंधित लंबित आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित कर सभी योग्य लाभान्वितों को ससमय ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि रोजगार- स्वरोजगार की दिशा में आगे आकर आवेदन करने वाले व्यक्तियों के आवेदन पर संवेदनशील होकर विचार करें।नियमानुसार लोगों को अधिक से अधिक ऋण प्रदान करें ताकि रोजगार-स्वरोजगार की दिशा में लोग आगे बढ़ें और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर कार्य योजना के तहत लंबित कार्यों को पूर्ण करें। किसी भी परिस्थिति में बिना किसी ठोस कारण अनावश्यक आवेदन रिजेक्ट न करने तथा बैंक में आए लोगों से सहयोगात्मक व्यवहार कर विभिन्न योजनाओं के तहत निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के निर्देश दिए।बैठक में एलडीएम सी पी सिंह सहित सभी बैंकों के बैंक मैनेजर एवं डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर उपस्थित थे।







