A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

फलोदी जिले के किसान ने न्याय नहीं मिलने पर कानून हाथ में लेने कि मांगी इजाजत

जिला कलेक्टर कि जनसुनवाई रखीं मांग

फलोदी जिले के किसान ने जिला कलेक्टर फलोदी हरजीलाल अटल से कानून हाथ में लेने कि रखी मांग 

Screenshot 2025 03 20 17 02 57 68 a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

आज फलोदी जिले के ढढु ग्राम पंचायत का किसान श्यामलाल विश्नोई ने जनसुनवाई कार्यक्रम में अपनी शिकायत लेकर पहुंचा शिकायत में जिला कलेक्टर फलोदी को बताया कि मेरे द्वारा पुर्व में तहसीलदार हुकमीचंद के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है

क्या कहा पीड़ित ने आरोप प्रमाणित होने पर हुआ था नामजद मुकदमा दर्ज 

जिसको लेकर मेरे द्वारा उच्च अधिकारियों को काई दफा ज्ञापन सौंपा गया लेकिन थाना अधिकारी द्वारा पेहेले तो सीसीटीएनएस में परिवाद दायर कर जांच शुरू कि गई तो तहसीलदार हुकमीचंद के खिलाफ प्रथम दृष्टि आरोप प्रमाणित पाया गया जिस पर व्रत पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी को भेजी गई रिपोर्ट में पर पुलिस थाना अधिकारी फलोदी को मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान आधिकारी को जांच सौंपी गई जिसकी जांच अभी लंबित है

शिकायत में  क्या कहा 

लेकिन श्यामलाल के परिवाद पर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है उसमें राजस्व रिकार्ड प्राप्त करना शेष बताया जा रहा है बार-बार एक ही भेजे गए उच्च अधिकारियों के जबाब कों लेकर आज जनसुनवाई कार्यक्रम में श्यामलाल ने संबंधित अधिकारी के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि जो पुलिस अधीक्षक फलोदी को रिपोर्ट भेजी गई है वह झूठ है तथा

राजस्व रिकार्ड प्राप्त होने के बाद भी बार बार एक ही जवाब 

उक्त मुकदमा में राजस्व रिकार्ड अनुसंधान आधिकारी को प्राप्त हुए चार महीने बीत चुके हैं फिर भी अनुसंधान आधिकारी द्वारा तहसीलदार हुकमीचंद के खिलाफ चालान कोर्ट में पेश नहीं किया जा रहा है जबकि सभी आरोप तहसीलदार हुकमीचंद के खिलाफ प्रमाणित है लेकिन जानबुझकर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज कर समय खराब कर रहे हैं
वहीं शिकायत में कहा गया कि संबंधित अधिकारी जिला कलेक्टर फलोदी के आदेश कि पालना नहीं कर उक्त शिकायत के संबंध में कलेक्टर के आदेश को खिलोना समझ कर कचरा में डाल देते हैं इसलिए बार-बार शिकायत दर्ज करवानी पड़ रही है शिकायत करता ने मांग रखी कि जो आधिकारी झूठ शिकायत भेज कर उच्च अधिकारियों को गुम रहा कर रहे हैं उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया जावे ताकि गरीब को न्याय मिल सके साथ ही शिकायत कर्ता ने कहा कि जिला कलेक्टर आपकी कलम में ताक़त नहीं है इसलिए संबंधित अधिकारी मनमानी कर रहे हैं साथ ही श्यामलाल ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से मेरे द्वारा धरना प्रदर्शन अनशन सभी अधिकारियों को निद से जगाने के लिए कर चुका हूं इसलिए आज आप महोदय मुझे कानून हाथ में लेने के लिए इजाजत देवे ताकि मैं मेरे आधिकारों को हनन होने से पहले बचा सकु

 

 

फलोदी

Back to top button
error: Content is protected !!