A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेशधार्मिकनागपुरमहाराष्ट्र

चारधाम की यात्रा आज प्रारंभ

वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: आज वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया, अक्षय तृतीया के पावन शुभ अवसर से चारधाम यात्रा प्रारंभ हो रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार गंगा की डोली गंगोत्री धाम पहुंच चुकी है। यहां पर पूजा अर्चना होगी। आज सुबह 10:57 बजे चारधाम कपाट खोले जायेंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट आज सुबह 11:55 बजे खोले जायेंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 02 मई और बद्रीनाथ धाम के कपाट 04 मई 2025 को खोले जायेंगे। धाम में लोगों की भीड़ पर इमरजेंसी प्रोटोकॉल भी लागू किए जाने की व्यवस्था बनाई गई है। जानकारी अनुसार श्रद्धालुओं के लिए यात्रा के लिए मार्ग पर होल्डिंग पाइंटस भी बनाए गए हैं। यमुनोत्री धाम में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु उत्तराखंड पुलिस एसडीआरएफ और एलयू के जवानों के साथ साथ 150 पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!