
बांदा
बस में सवार एक महिला के जेवरात और नगदी बैग से पार महिला जब ससुराल पहुंची, तब जानकारी हुई।
कालिंजर क्षेत्र के रामनगर की रामा पत्नी भगवान दास गुप्ता के मुताबिक, सुबह साढ़े 11 बजे सतना से कानपुर जानेवाली बस में कालिंजर से सवार हुई। साथ में एक ट्राली बैग था, जिसमें सोने का मंगलसूत्र, सोने की झुमकी, सोने की अंगूठी व चांदी की हाफपेटी, 60 हजार रुपये रखे थे। खलासी ने बैग बस की डिग्गी पर रखा, जब बांदा उतरी तो खलासी ने बैग उतार कर दिया। बैग लेकर राठ जाने वाली बस में बैठ गयी, जब अपनी ससुराल भरवारा पहुंची तो देखा बैग कटा था। बैग को खोलकर देखा तो जेवरात व नकदी गायब थी। आरोप लगाया कि सतना से कानपुर जानेवाली बस के खलासी दिलीप गौतम निवासी चोरवरी थाना सिंहपुर जिला सतना ने जेवरात चोरी किए हैं। पीड़िता की तहरीर पर मामले की एफआईआर दर्ज








