A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा ने विकास खण्ड नरैनी तथा ग्राम पंचायत करतल में ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन केन्द्र एवं ग्राम नहरी में वृक्षारोपण किये जाने हेतु स्थलीय निरीक्षण किया।

Screenshot 20250501 103710

बांदा

जिलाधिकारी श्रीमती जे0रीभा ने विकास खण्ड नरैनी तथा ग्राम पंचायत करतल में ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन केन्द्र एवं ग्राम नहरी में वृक्षारोपण किये जाने हेतु स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने सर्वप्रथम विकास खण्ड नरैनी में विभिन्न पटलों मनरेगा सेल, खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय, लेखाकार कक्ष व अन्य पटलों का निरीक्षण करते हुए पीएम ग्रामीण आवासीय योजना के आवासों को पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने माॅडल आंगनबाडी केन्द्रों का निर्माण कार्य शीघ्र कराये जाने तथा जो हैण्डपम्प मरम्मत योग्य हैं, उनको तत्काल ठीक कराये जाने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी को दिये। उन्होंने निर्माण कार्यों सम्बन्धी पत्रावलियों का रखरखाव ठीक प्रकार से किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम पंचायतों में कूडे के उचित निस्तारण किये जाने हेतु ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन की व्यवस्था समुचित रूप से किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने एनआरएलएम के अन्तर्गत समूहों को क्रेडिट लिंकेज कराने व ऋण दिलाये जाने हेतु बैंको में लम्बित आवेदनों का बीएमएम की सहायता से सम्बन्धित बैंक शाखाओं से संम्पर्क कर शीघ्र निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये।

इसके पश्चात उन्होंने आरआरसी सेन्टर करतल का निरीक्षण किया तथा सेन्टर को शीघ्र संचालित कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने माॅडल गाॅवों सहित अन्य राजस्व ग्रामों में कूडा निस्तारण हेतुु आरआरसी सेन्टर के संचालन तथा निर्माण कार्य पूर्ण किये जाने की जानकारी लेते हुए निर्माणपूर्ण आरआरसी केन्द्रों को संचालित रखने तथा आरआरसी के अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि प्रति सप्ताह ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों द्वारा तथा मनरेगा व अन्य कार्यों की समीक्षा करते हुए विकास कार्यों को समय से पूर्ण करायें। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री एवं फैमिली आईडी बनाये जाने के कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्य को शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम नहरी में वृक्षारोपण किये जाने हेतु चिन्हित भूमि का निरीक्षण तथा वृक्षारोपण हेतु किये जा रहे तार फेनसिंग का निरीक्षण करते हुए वृक्षारोपण हेतु आवश्यक व्यवस्थायें समय से करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी नरैनी श्री प्रमोद कुमार, एडीओ पंचायत सहित विकास खण्ड के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!