

सीकर. अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) सीकर भावना शर्मा द्वारा श्री कल्याण राजकीय चिकित्सालय सीकर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हीटवेव के प्रबंधन के संबंध में दवाईयों और आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान हीटवेव स्ट्रोक के संबंध में सभी व्यवस्थाएं सही पाई गई गई। उन्होंने हीटवेव को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए।






